Skip to content

पंजाब में ‘मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत, अब घर बैठे मिलेगा 43 सेवाओं का लाभ

'Maan Sarkar, Tuhade Dwar' scheme started in Punjab, now you will get the benefit of 43 services sitting at home
'Maan Sarkar, Tuhade Dwar' scheme started in Punjab, now you will get the benefit of 43 services sitting at home
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को लुधियाना से ‘मान सरकार, तुहाडे द्वार’ योजना की शुरुआत की। दोनों नेताओं ने डोरस्टेप ऑपरेटर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस योजना के तहत पंजाब की जनता को 43 प्रकार की सरकारी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। लोगों को सिर्फ 1076 नंबर पर कॉल करना होगा। अब लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। योजना के तहत लोगों को जन्म-मृत्यु, विवाह, आय, निवास, जाति, ग्रामीण क्षेत्र, सीमा क्षेत्र व अन्य प्रमाणपत्र समेत कई सेवाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा। हालांकि हथियारों के लाइसेंस, आधार कार्ड व स्टैंप पेपर जैसी सुविधाएं इसमें शामिल नहीं होगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के बाद यह योजना पंजाब में शुरू की गई है। अब 43 प्रकार की सेवाएं आपके घर का दरवाजा खटखटाएंगी। इस दौरान भगवंत मान ने बड़ी संख्या में पहुंची जनता का धन्यवाद किया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 2018 से यह योजना शुरू हो चुकी है। लाखों लोगों ने इसका लाभ उठाया है। अगर यह काम दिल्ली और पंजाब की सरकार कर सकती हैं तो बाकी दलों की सरकारों ने क्यों नहीं किया। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में क्यों नहीं हुआ? उन्होंने कहा कि दफ्तरों में दलालों को दिया जाने वाला पैसा मुख्यमंत्री तक जाता है। अब पंजाब की जनता ने ईमानदार सरकार चुनी है। [metaslider id=25498]