जालंधर के लद्देवाली फाटक पर बना फ्लाईओवर हुआ चालू
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर 12 दिसंबर : जालंधर-अमृतसर हाईवे पर स्थित चोगीट्टी चौक से सटे लद्देवाली फाटक पर 23.5 करोड़ की लागत से तैयार किए गए 450 मीटर लंबे फ्लाईओवर बन कर तैयार हो गया है।फ्लाईओवर का जायजा लेने के लिए आज जालंधर सेंट्रल हलके के MLA रमन अरोड़ा, अधिकारी व आम आदमी पार्टी के नेता पहुंचे।
इस मौके रमन अरोड़ा ने बताया कि रोज कुछ घंटो के लिए जनता के लिए ये फ्लाईओवर ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। कुछ ही दिनों में इस फ्लाईओवर का उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत मान जी के करकमलों द्वारा किया जाएगा।
वही आप को बता दे कि लद्देवाली फाटक पर तैयार हो रहे फ्लाईओवर से 30 से अधिक कॉलोनियों के 1 लाख से अधिक लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी। फ्लाईओवर के दोनो तरफ 15 फुट की सर्विस रोड भी तैयार की जा रही है।
[metaslider id=25498]