जालंधर वेस्ट से 'आप' विधायक शीतल अंगुराल को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : जालंधर वेस्ट से 'आप' विधायक शीतल अंगुराल को आज कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार आज शीतल अंगुराल की कोर्ट में सुनवाई थी और उन्हें जुए के केस उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं पाए जाने पर बरी कर दिया गया है। इस दौरान विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि कांग्रेस सरकार के समय से उन पर ये झूठा केस दर्ज करवाकर गिरफ्तार करवाया गया था और आज मंगलवार को उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिला है। गौरतलब है कि 2020 में करोना काल के दौरान शीतल अंगुराल पर थाना भार्गव कैंप में मामला दर्ज किया गया था। आपको बता दें जब ये कार्रवाई हुई थी तब शीतल अंगुराल भाजपा में थे।
[metaslider id=25498]