Skip to content

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के सभी CP और SSP के साथ की मीटिंग, दिए कड़े आदेश

Chief Minister Bhagwant Mann held a meeting with all the CPs and SSPs of Punjab, gave strict orders
Chief Minister Bhagwant Mann held a meeting with all the CPs and SSPs of Punjab, gave strict orders
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब को मुकम्मल तौर पर नशा मुक्त राज्य बनाने के प्रण को दोहराते हुये CM भगवंत मान ने आज पुलिस अफसरों को नशों की कुरीति के खिलाफ अभियान चलाने के आदेश दिए। पुलिस कमिशनरों और एस. एस. पीज़ के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नशों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी बरतने को मना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को समग्गलरों की नशा तस्करी के पैसे से बनाई जायदाद को जब्त की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को बिना किसी दबाव के मन से काम करना चाहिए और उनको अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की अमन- कानून की व्यवस्था पर पहरा देना पुलिस अफसरों की सबसे अधिक प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये। भगवंत सिंह मान ने कहा कि संगठित अपराध के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये और जबरन वसूली और फिरौती के मामलों को रोकने और सुलझाने पर और ज्यादा ध्यान दिया जाये। मुख्यमंत्री ने एस. एस. पीज को अपने-अपने जिले के दौरे करने के आदेश देते हुये इन अधिकारियों को लोगों में जाकर उनके मसले सुलझाने के लिए कहा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे लोगों में विश्वास आएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों खास कर बाजारों में चौकसी बढ़ाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि समाज विरोधी तत्वों और दुश्मन ताकतों पर नकेल डाल कर राज्य की अमन- शांति को कायम रखना समय की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि यदि उनके अधिकार क्षेत्र वाले इलाकों में किसी तरह की गैर- कानूनी माइनिंग है तो उसे तुरंत रोका जाये। उन्होंने कहा कि इस गैर कानूनी गतिविधि की सख्ती से पड़ताल की जाये और इस अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाये। मुख्यमंत्री ने जेलों में मोबाइल फोनों के प्रयोग सम्बन्धी रिपोर्टों का नोटिस लेते हुये अधिकारियों को इस गैर-कानूनी गतिविधि को तुरंत रोकने के लिए कहा। [metaslider id=25498]