Skip to content

Big News : पंजाब में एनकाउंटर में मारा गया नामी गैंगस्टर अमृतपाल अमरी

Big News: Famous gangster Amritpal Amri killed in encounter in Punjab
Big News: Famous gangster Amritpal Amri killed in encounter in Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के जिला अमृतसर से बड़ी खबर है कि यहां के जंडियाला गुरु स्थित नहर किनारे पुलिस व गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में 2 पुलिस कर्मी घायल हो गए जबकि कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल अमरी मारा गया है। बता दे मारा गया गैंगस्टर तीन मर्डर केस में वांटेड था. इस मामले की जानकारी देते हुए एस. एस.पी. सतिंदर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर अमरी को पुलिस ने कल ही गिरफ्तार किया था और पूछताछ के दौरान गैंगस्टर ने बताया कि उसने नहर के किनारे 2 किलो हेरोइन छिपा रखी है। इस पर पुलिस आज उसे हेरोइन बरामद करने के लिए लेकर आई थी। जब पुलिस गैंगस्टर को लेकर आई तो उसने वहां छिपाकर रखी पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के दौरान गैंगस्टर अमरी मारा गया जबकि एक पुलिसकर्मी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसका ऑपरेशन चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक गोली एक पुलिसकर्मी की पगड़ी पर लगी, जो पगड़ी के आर-पार हो गई। गनीमत यह रही कि पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गया। एस.एस.पी. ने बताया कि गैंगस्टर की निशानदेही पर पुलिस ने 2 किलो हैरोइन बरामद कर ली है जबकि गैंगस्टर का पिस्टल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। [metaslider id=25498]