Skip to content

Assembly Election Results 2023 : तेलंगाना में कांग्रेस बनाएगी सरकार

Assembly Election Results 2023: Congress will form government in Telangana
Assembly Election Results 2023: Congress will form government in Telangana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : तेलंगाना विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तस्वीर साफ हो गई है. इस बार कांग्रेस तेलंगाना में सरकार बनाने जा रही है. वहीं, केसीआर की बीआरएस सत्ता से बाहर हो गई है. तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है. कांग्रेस बहुमत के साथ पहली बार सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस को 64 सीटें मिली हैं. वहीं, मुख्यमंत्री केसीआर की बीआरएस को तगड़ा नुकसान हुआ है. केसीआर 39 सीटों पर सिमट गई है. बीजेपी को 8 और ओवैसी की पार्टी को 7 सीटें मिली हैं. तेलंगाना के इस चुनाव में 2,290 उम्मीदवार मैदान में थे. बीआरएस ने सभी 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. वहीं, बीजेपी और पवन कल्याण की जन सेना गठबंधन में चुनाव लड़ रही है. बीजेपी 111 और जनसेना 8 सीटों पर चुनावी मैदान में थी. कांग्रेस ने भी 118 सीटों पर चुनाव लड़ा. उसने सिर्फ एक सीट अपनी सहयोगी सीपीआई को दी थी. असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. [metaslider id=25498]