Skip to content

महंगाई का झटका -चुनाव ख़त्म होते ही गैस सिलेंडर फिर हुआ महंगा, जानें नई कीमते

As soon as the elections are over, gas cylinders become expensive again, know the new prices.
As soon as the elections are over, gas cylinders become expensive again, know the new prices.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : देश के 5 राज्यों में चुनाव ख़त्म होते ही जनता को महंगाई का झटका लगा है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के कीमतों में इजाफा कर दिया गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई में 21 रुपए की बढ़त की गई है। दिल्ली में गैस सिलेंडर के दाम 1775.50 21 रुपए से बढ़कर 1796.50 रुपए पर आ गए हैं। जबकि मुंबई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1728 रुपए से बढ़कर 1749 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 22.5 रुपए इजाफा हुआ है और कीमतें 1885.50 रुपए से बढ़कर 1908 रुपए पर आ गए हैं। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में सबसे ज्यादा 26.5 रुपए का इजाफा हुआ है और दाम 1942 रुपए से बढ़कर 1968.50 रुपए पर आ गए हैं। बता दें कि फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। [metaslider id=25498]