Skip to content

पंजाब में कार में मिली आप नेता की लाश, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

AAP leader's body found in car in Punjab, police examining CCTV footage
AAP leader's body found in car in Punjab, police examining CCTV footage
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाब के कपूरथला में संदिग्ध परिस्थितियों में आप नेता का शव कार में मिला है। थाना भुलत्थ पुलिस को मामले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में शव रखवा दिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, मृतक की पहचान जालंधर के गिल गांव निवासी सुखबीर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आप नेता सुखबीर सिंह बीते दिन सुल्तानपुर लोधी के गांव डल्ला में किसी परिचित की शादी में शामिल होने गए थे। मगर देर रात भुलत्थ के नजदीक उन्हीं की कार में सुखबीर सिंह का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही थाना भुलत्थ की पुलिस मौके पर पहुंची। [metaslider id=25498]