Skip to content

करियाना की दुकान में नशा बेच रहा था नाबालिग , लोगों ने दुकानदार को किया पुलिस के हवाले

Minor was selling drugs in grocery shop, people caught him and handed him over to police
Minor was selling drugs in grocery shop, people caught him and handed him over to police
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के बठिंडा जिले से खबर है कि यहां गांव लहरा मोहब्बत में करियाना की दुकान में नशा बेचने पर लोगों ने खूब हंगामा किया। बाद में आरोपी दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकानदार एक नाबालिग बच्चे से नशा बेचवाता था। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक नाबालिग दुकान में नशे की पुड़िया बेच रहा है। आरोपी दुकानकार रामपुरा का रहने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि इलेक्ट्रिक तराजू में कोई पाउडर लगा है। लोग इसे चिट्टा बताकर शोर मचा रहे हैं। लोग आरोपी दुकानकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं नाबालिग दुकान पर खुलेआम नशा बेच रहा है। गांव के लोगों के मुताबिक इस दुकानदार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। कई बार समझाया गया लेकिन ये अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक लड़के को पैसे देकर भेजा और दुकान से चिट्टा मंगवाया। इसके बाद दुकानदार ने आसानी से उसे नशे की पुड़िया दे दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दुकान पर हंगामा करना शुरू कर दिया। दुकान पर बैठे नाबालिग ने भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई लोगों को नशा दे चुका है। लोगों ने मौके पर पुलिस को बुलाया और दुकानदार को पुलिस के हवाले कर दिया। [metaslider id=25498]