Skip to content

उर्फी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभिनत्री के चेहरे का रंग उड़ा ,वीडियो वायरल

Urfi Javed arrested by police, video goes viral
Urfi Javed arrested by police, video goes viral
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
Urfi Javed Arrested : उर्फी जावेद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब हाल ही में उर्फी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें दो महिला पुलिस अधिकारी उन्हें कस्टडी में लेते हुए पुलिस स्टेशन ले जाते नजर आईं। अपने अतरंगी फैशन की वजह से उर्फी जावेद को अक्सर ट्रोलिंग झेलनी पड़ती है, कई बार तो उन्हें उनके लुक की वजह से जान से मारने की धमकी तक मिल चुकी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस के साथ शेयर की। https://www.instagram.com/reel/CzKzdrdPibe/?utm_source=ig_web_copy_link इस वजह से उर्फी जावेद को किया गया गिरफ्तार? उर्फी जावेद के इस वीडियो को इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उर्फी जावेद एक कॉफी शॉप से बाहर निकलती हुई दिखाई दी। उस दौरान ही कुछ पुलिस वाले उर्फी जावेद को कस्टडी में लेने के लिए आए। वीडियो में दो महिला पुलिस ऑफिसर उर्फी जावेद को उनके साथ पुलिस स्टेशन चलने को कहती हुईं नजर आईं। इस पर जब उर्फी ने उनसे उन्हें कस्टडी में क्यों लिया जा रहा है, ये सवाल किया, तो महिला पुलिस ऑफिसर ने गुस्से में कहा, "इतने छोटे कपड़े पहनकर कौन घूमता है?" आपको बता दें कि उर्फी जावेद ने इस दौरान टूटे दिल वाला बैकलेस टॉप और जींस पहनी हुई थी।हालांकि, उर्फी जावेद को सच में छोटे कपड़े पहनने के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है, या फिर ये उनका कोई नया पब्लिसिटी स्टंट है, ये जानकारी तो अब तक सामने नहीं आई है। [metaslider id=25498]