शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने CM भगवंत मान को भेजा लीगल नोटिस
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने पंजाब के CM भगवंत मान को लीगल नोटिस भेजा है। प्राप्त जानकारी अनुसार इस नोटिस के जरिए सी.एम. मान को 5 दिन के अंदर माफी मांगने के लिए कहा गया है। सुखबीर बादल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत मान माफी नहीं मागते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया जाएगा।
जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान ने 1 नवंबर को पी.ए.यू. लुधियाना में खुली बहस दौरान हरियाणा स्थित बालासर फार्म व बालासर नहर निकालने का बादल परिवार पर दावा ठोका था जिसे लेकर सुखबीर बादल ने प्रतिक्रिया दी है कि बालासर फार्म उनके पिता जी को ससुराल परिवार ने दिया था। सुखबीर बादल ने नोटिस के जरिए सी.एम. मान पर घटिया स्तर की टिप्प्णी देने का आरोप लगाया है।
[metaslider id=25498]