Skip to content

पठानकोट में बच्चों से भरी स्कूल बस हुई हादसे की शिकार

School bus full of children meets with accident in Pathankot
School bus full of children meets with accident in Pathankot
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पठानकोट में गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे बच्चों से भरी स्कूल बस पठानकोट- सुजानपुर रोड पर हादसाग्रस्त हो गई। हादसे का कारण बस चालक द्वारा ओवरटेकिंग बताया जा रहा है, जिस वजह से बस मुख्य सड़क से फिसल गई और कच्चे रास्ते से एक खड्डे में जा गिरी। एक साइड से बस उल्टी हो जाने से बच्चों में चीख पुकार मच गई। प्राप्त जानकारी अनुसार हादसे में करीब 10 बच्चों को मामूली चोटें आई है। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया। बच्चों के परिवारिक सदस्यों ने मौके पर पहुंच अपने अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]