अब नेपाल में बैन होगा TikTok, लगे ये आरोप
Latest News Alerts
Choose News Alerts
Nepal bans Tik Tok News : खबर है कि अब नेपाल में TikTok बैन होगा। नेपाल में कैबिनेट मीटिंग के बाद टिकटॉक पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है। सरकार की सूचना एवं संचार मंत्री रेखा शर्मा ने सोमवार को कहा कि कैबिनेट बैठक में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। पूरी तरह से टेक्नीकल बैन बाद में लागू होगा। मंत्री ने कहा- “आज से नीतिगत स्तर पर नेपाल में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध लगाने के तकनीकी पहलू में कुछ समय लगेगा। सूचना और संचार मंत्रालय प्रतिबंध लाने में सुविधा प्रदान करेगा।â€
नेपाल सरकार का यह निर्णय टिकटॉक पर शेयर किए गए कंटेंट के कथित तौर पर ‘सामाजिक सद्भाव में व्यवधान’ और ‘सामाजिक संबंधों में दरार’ पैदा करने के बाद आया है। पिछले 4 साल और 3 महीने के अंदर नेपाल पुलिस के साइबर ब्यूरो में साइबर क्राइम के कुल 1648 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से ज्यादातर टिकटॉक के कंटेंट को लेकर थे।
चीनी सोशल मीडिया टिकटॉक में आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का कोई प्रावधान नहीं है। नेपाल टिकटॉक पर बैन लगाने वाला सबसे हालिया देश बन गया है। इसे पहले से ही 50 से अधिक देशों में प्रतिबंधित किया जा चुका है।
[metaslider id=25498]