Skip to content

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने गाड़े सफलता के झंडे

Salman Khan's film Tiger 3 raised the flag of success
Salman Khan's film Tiger 3 raised the flag of success
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
बॉलीवुड न्यूज़ : सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 इंडिया के अलावा दुनियाभर में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है। यशराज बैनर तले स्पाई यूनिवर्स की इस मूवी को विदेशों में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस मूवी ने कमाई के मामले में हॉलीवुड की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाई है। सलमान व कटरीना कैफ की इस फिल्मे ने 5 साल के बाद दिवाली के पटाखों के साथ थिएटर में धमाका कर दिया है। फिल्म 'टाइगर 3' ने 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी। पहले दिन 42 से 44 करोड़ के आसपास का इंडिया में बिजनेस करने वाली सलमान खान की मूवी ने दुनियाभर में भी अपनी सफलता का परचम लहरा दिया है, क्योंकि इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ते हुए विदेशों में मोटी कमाई की है। सलमान खान-कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'टाइगर-3' इंडिया में रिलीज होने के साथ-साथ वर्ल्डवाइड भी रिलीज हुई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी काफी जोरदार हुई थी। अब हाल ही में फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कॉमस्कोर की एक रिपोर्ट शेयर की है। इस रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म दुनियाभर में चौथे नंबर है, जो हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देती हुई सबसे अच्छी कमाई कर रही है। यशराज बैनर तले इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड पहले ही वीकेंड पर 11,500, 000 डॉलर कमा लिए हैं। [metaslider id=25498]