Skip to content

दिवाली से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले महंगाई का झटका, LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि दिवाली के त्योहार से पहले लोगों को मंहगाई का झटका लगा है। प्राप्त जानकारी अनुसार आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 101.50 रुपए बढ़ाए हैं। कमर्शियल गैस सिलेंडर की ये नई दरें आज से यानि एक नवंबर, 2023 से लागू हो चुकी है। कीमतों में नई बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़कर 1833 रुपए प्रति सिलेंडर हो गए हैं। बीते महीने एक अक्टूबर को यह सिलेंडर 1731.50 रुपए के दाम पर मिल रहा था। दिल्ली में कमर्शियल गैस की कीमत 101.50 रुपए मंहगी हो गई है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1785.50 रुपये पर आ गए हैं और ये 101.50 रुपये महंगा हुआ है। चेन्नई में गैस सिलेंडर के दाम 1999.50 रुपए पर आए गए हैं और ये 101.50 रुपये बढ़ गए हैं। कोलकाता की बात करें तो यहां रसोई गैस के दाम भी 103.50 रुपए बढ़ गए हैं जिसके बाद अब 1943 रुपए पर आ गए हैं। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडरों की कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है। [metaslider id=25498]