Skip to content

Big Breaking : पंजाब में छत पर चढ़ व्यक्ति ने की अंधाधुंध फायरिंग , फिर की आत्महत्या

In Punjab, a person climbed on the roof, fired indiscriminately, then committed suicide.
In Punjab, a person climbed on the roof, fired indiscriminately, then committed suicide.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : बड़ी खबर मिल रही है कि बठिंडा के गांव कोठा गुरु का में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति बंदूूक लेकर एक मकान की छत पर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। वहीँ गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है । जबकि एक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मामला चाचा-ताऊ के परिवार के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है। मृतकों में एक आरोपी का चचेरा भाई है। मिली जानकारी अनुसार आरोपी गुरुशरण सिंह पुत्र लाला सिंह शुक्रवार सुबह एक घर की छत पर 12 बोर की बंदूक लेकर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। उसने हर आने जाने वाले को अपना निशाना बनाया। गोली लगने से आरोपी का चचेरा भाई गुरशंट सिंह पुत्र काका सिंह और भोला सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं कुलदीप सिंह पुत्र जैल सिंह घायल है। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोगों के अनुसार, गांव में 35 राउंड फायरिंग हुई है। आरोपी के परिवार में जमीन विवाद चल रहा है। मोके पर पुलिस की सीआईए टीमें पहुंची है। [metaslider id=25498]