Skip to content

युवती ने पीजी के वाशरूम में लगाया खुफिया कैमरा, मचा हड़कंप

Girl installed secret camera in PG washroom, created panic
Girl installed secret camera in PG washroom, created panic
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-22बी में गर्ल्स पीजी के वाशरूम में खुफिया कैमरा लगाने का मामले सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी 22 वर्षीय युवती सहारनपुर (यूपी) की रहने वाली है। सूत्रों के मुताबिक उसी ने बुड़ैल से यह खुफिया कैमरा खरीदा था। पुलिस बुड़ैल स्थित दुकानदार से भी पूछताछ में जुटी है। बुड़ैल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी युवती कैद हुई है। वह सेक्टर-22 के पीजी में पीड़िता के साथ रह रही थी और यूपी से आईलेट्स का कोर्स करने यहां आई थी। उसने यह अपराध अपने पुरुष मित्र सेक्टर-21ए निवासी अमित हांडा (30) के कहने पर किया। पीजी में पीड़िता के अलावा पांच और युवतियां रहतीं हैं। सभी उसी वाशरूम का इस्तेमाल करती हैं। जहां गीजर के पास खुफिया कैमरा लगाया गया था। मामले में 39 वर्षीय पीड़िता मूलरूप से पंजाब की रहने वाली है और वह यहां वर्ष 2020 से रह रही है। बीते 26 नवंबर को जब वह वाशरूम गई तो देखा कि कैमरे जैसी वस्तु गीजर के पास लगी है। पीड़िता ने तुरंत अपनी एक मित्र और मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची सेक्टर-17 थाना पुलिस ने जांच करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि आरोपी युवती ने अपने पुरुष मित्र अमित के कहने पर यह कैमरा वाशरूम में लगाया था। आरोपियों ने पीड़िता व अन्य लड़कियों की कितनी वीडियो बनाई हैं, इसकी जांच जारी है। [metaslider id=25498]