Skip to content

दिवाली के मौके पंजाब के युवाओं को एक और तोहफा, पुलिस में 1450 की भर्ती को मंजूरी

Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Another gift to the youth of Punjab on the occasion of Diwali, approval for recruitment of 1450 in police
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के युवाओं को भगवंत मान सरकार ने दिवाली पर एक और ताेहफा दे दिया है। बीते दिन जहां विभिन्न विभागों में नौकरी पा चुके 583 युवाओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नियुक्ति पत्र दिए थे, वहीं शनिवार को 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। पंजाब पुलिस में भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि रंगला पंजाब के सपने को साकार करने में नौजवानों की भूमिका बहुत अहम रहने वाली है। इसी के मद्देनजर नौजवानों के लिए सरकारी नौकरियों के रास्ते सरकार खोलने में लगी है। बीते 18 महीने में राज्य सरकार 37,683 नौजवानों को सरकारी नौकरियां दे चुकी है। इसी कड़ी में राज्य में आने वाले दिनों में 1450 पुलिस कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इनमें से 50 पद इंस्पेक्टर के, 150 सब-इंस्पेक्टर के, 500 सहायक सब-इंस्पेक्टर के होंगे, वहीं 750 हैड-कॉन्स्टेबल भी भर्ती किए जाएंगे। [metaslider id=25498]