Skip to content

अमृतसर कोर्ट में पेश हुए आप सांसद संजय सिंह, कहा-मैं किसी फर्जी केस से नहीं डरता

AAP MP Sanjay Singh appeared in Amritsar court, said- I am not afraid of any fake case
AAP MP Sanjay Singh appeared in Amritsar court, said- I am not afraid of any fake case
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : जेल में बंद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को शनिवार को पंजाब की अमृतसर कोर्ट में लाया गया। उन्हें शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया द्वारा दायर मानहानि मामले के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। मैं किसी जेल, फर्जी केस से नहीं डरता। वहीं दूसरी तरफ पूर्व कैबिनेट मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी अदालत में पेश होने पहुंचे। यह मामला अंतिम चरण में पहुंच चुका है जहां दोनों तरफ से गवाहियां की जा रही है। उल्लेखनीय है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने नशा तस्करी के आरोप लगाए थे। इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री ने अदालत में आप नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दायर किया था। जिसमें आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व अन्य नेताओं ने माफी मांग ली थी। वहीं संजय सिंह इस मामले में अभी भी केस लड़ रहे हैं। [metaslider id=25498]