Skip to content

पंजाब में सरकारी स्कूलों का समय बदला, 3 अक्टूबर से सुबह साढ़े 8 से दोपहर 2.50 तक खुलेंगे

Timings of government schools changed in Punjab, will open from 8.30 am to 2.50 pm from October 3.
Timings of government schools changed in Punjab, will open from 8.30 am to 2.50 pm from October 3.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाब सरकार ने 3 अक्टूबर से सरकारी स्कूलों का समय बदल दिया है। नए आदेश के मुताबिक, प्राइमरी स्कूल अब सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 तक खुलेंगे, जबकि मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 तक होगा। मौसम में बदलाव के कारण यह फैसला लिया गया है। बता दें कि हर साल अक्टूबर महीने में ही सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया जाता है। इससे पहले स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक खुल रहे थे। स्कूलों के समय में बदलाव किए जाने से छात्रों और अध्यापकों को आने-जाने में राहत मिलेगी क्योंकि मौसम बदलने के साथ-साथ अब सुबह ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है। [metaslider id=25498]