Skip to content

आनंद कारज को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब का सख्त आदेश जारी

Sri Akal Takht Sahib's strict order regarding Anand Karaj issued
Sri Akal Takht Sahib's strict order regarding Anand Karaj issued
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा आनंद कारज को लेकर सख्त आदेश जारी किए गए है। बता दे श्री अकाल तख्त साहिब ने डेस्टिनेशन आनंद कारज पर रोक लगा दी है। दरअसल, डेस्टिनेशन वेडिंग में लोग थीम पर आधारित शादी करते थे, जैसे कि बीच किनारे या फिर किसी रिसोर्ट में ही आनंद कारज की रस्में की जाती थी। अब इस तरह के डेस्टिनेशन विवाह के मौके पर आनंद कारज नहीं होंगे। उक्त फैसला आज श्री अकाल तख्त साहिब में जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के नेतृत्व में हुई पांच सिंह साहिबान द्वारा बैठक में लिया गया है। बता दें कि मैरिज पैलेस में पहले से आनंद कारज करवाने पर पाबंदी लगी हुई है। पिछले दिनों कई ऐसे मामले सामने आए थे जिसमें बीच किनारे आनंद कारज करवाए जा रहे थे, जिसे देखते हुए श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा यह नए आदेश जारी किए गए है। शादी की पार्टी यहां कहीं भी की जा सकती है लेकिन लावां फेरे गुरुद्वारा साहिब में ही लेने होंगे। [metaslider id=25498]