रोडवेज बस के ड्राइवर को अटैक अटैक आने से दुकान में जा घुसी बस, युवती की मौत व पांच घायल
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि पंजाब के नवांशहर के बंगा शहर में मंगलवार को रोडवेज बस के ड्राइवर को अटैक आने से बस एक दुकान में जा घुसी। मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज अमृतसर डिपो की बस चंडीगढ़ जा रही थी। इस दौरान जब बस गुरु नानक कॉलेज के पास पहुंची तो ड्राइवर को अटैक आ गया। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गई और वाहनों को रौंदते हुए दुकान में जा घुसी। लोगों के अनुसार बस ड्राइवर को अटैक आ गया था, इसी कारण बस हादसाग्रस्त हुई। वहीँ घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
[metaslider id=25498]