Skip to content

किसानों ने पंजाब में सभी टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया !

Farmers announced closure of all toll plazas in Punjab!
Farmers announced closure of all toll plazas in Punjab!
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : मिली जानकारी अनुसार किसानों ने 15 नवंबर से सभी टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान किया है। मीटिंग के दौरान उत्तर भारत के 18 किसान संगठनों ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही। इसलिए उन्होंने एक बार फिर से टोल प्लाजा बंद करने की घोषणा की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर, जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जरनैल सिंह कालेके व अमरजीत सिंह मोहरी ने बताया कि राज्य भर में 23-24 अक्तूबर को कार्पोरेट घरानों व केंद्र सरकार का पुतला जलाकर दशहरा मनाया जाएगा। किसान नेताओं ने कहा सभी फसलों के दाम सुनिश्चित करने की गारंटी कानून बने, सभी फसलों की एमएसपी पर खरीद की मांग की है। यही नहीं किसान नेताओं ने मनरेगा के तहत श्रमिको को 200 दिन का रोजगार, नशे पर रोक और बाढ़ से किसानों को हुए नुकसान का 50 हजार करोड़ रुपए का पैकेज जारी करने के लिए कहा है। [metaslider id=25498]