Big News : पंजाब में AAP विधायक के घर ED की छापेमारी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब: बड़ी खबर है कि पंजाब के मोहाली से आप AAP विधायक कुलवंत सिंह के सेक्टर 71 स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है। प्राप्त जानकारी अनुसार विधायक के घर कथित शराब घोटाले मामले में ED की तरफ से छापेमारी की गई। अमृतसर , लुधियाना और मोहाली में शराब के कारोबारियों के घर पर भी ईडी कार्रवाई कर रही है। बता दे कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। वे पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में भी शुमार हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक भी माने जाते हैं। इस बीच कुलवंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। विधायक के घर छापेमारी से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को भी समन भेजा है।
[metaslider id=25498]