बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी साइबर ठगी का हुए शिकार , लाखों रुपये की हुई ठगी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
बॉलीवुड न्यूज़ : खबर है कि बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं , मिली जानकारी अनुसार उनसे 1.5 लाख रुपये ठग लिए गए हैं। साइबर ठगों ने निजी बैंक के उनके खाते के केवाईसी कराने के नाम पर 1.5 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस को भी शिकायत की गई है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इस पूरे मामले में बांद्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई तथा अगले दिन इसके संबंध में मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा,’अभिनेता को किसी अज्ञात मोबाइल नंबर से मैसेज मिला। उस संदेश में उन्हें बैंक से संबंधित केवाईसी जानकारियां अपडेट कराने का निर्देश दिया गया था और ऐसा नहीं होने पर खाते को निलंबित किए जाने की चेतावनी दी गई थी। आफताब शिवदासानी ने उस मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया। इसके बाद उन्होंने अन्य निर्देशों का पालन किया जिसके बाद उन्हें संदेश आया कि उनके खाते से 1,49,999 रुपये निकल गए हैं।’
अधिकारी ने आगे बताया कि इसके बाद अभिनेता ने सोमवार को बैंक प्रबंधक से संपर्क किया और उनकी सलाह के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गौरतलब है कि आफताब शिवदासानी के करियर में ‘मस्त’, ‘मस्ती’, ‘हंगामा’ समेत कई बॉलीवुड फिल्में शामिल हैं।
[metaslider id=25498]