Skip to content

Big News : पंजाब में व्यक्ति ने अपने भाई, भाभी और 2 साल के भतीजे को उतारा मौत के घाट , शव नहर में फेंके

Big News: In Punjab, a man killed his brother, sister-in-law and 2-year-old nephew, threw their bodies in the canal.
Big News: In Punjab, a man killed his brother, sister-in-law and 2-year-old nephew, threw their bodies in the canal.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
मोहाली : पंजाब के मोहाली जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार यहां के खरड़ कस्बे में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने लखबीर सिंह नामक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। वारदात का कारण घरेलू विवाद माना जा रहा है। आरोपी लखबीर सिंह ने अपने भाई सतबीर सिंह, 2 साल के बच्चे अनहद और भाभी अमनदीप कौर का मर्डर किया। इसके बाद भाई-भाभी की बॉडी रोपड़ नहर में फेंक दी। भतीजे की बॉडी मोरिंडा नहर में सबूत मिटाने के मकसद से फेंक दी। बताया जा रहा है आरोपी का भाई सतबीर सिंह सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उसे अच्छी कंपनी में जॉब मिली थी। लेकिन आरोपी अभी जॉबलेस था। जिसके बाद परिवार में विवाद रहता था। आए दिन झगड़े के कारण लखबीर ने अपने परिवार को खत्म करने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस को आरोपी के दोस्त पर भी शक है। दोस्त अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। माना जा रहा है कि आरोपी ने इसके साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। खरड़ के डीएसपी करन संधू ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली नजर में मामला घरेलू विवाद का लग रहा है। [metaslider id=25498]