Skip to content

Big Breaking : 50 साल से अधिक उम्र के पुलिसकर्मी होंगे रिटायर, योगी सरकार का बड़ा फैसला

Big Breaking: Policemen above 50 years of age will retire, big decision of Yogi government
Big Breaking: Policemen above 50 years of age will retire, big decision of Yogi government
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पुलिस बल को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। यूपी पुलिस में अब 50 साल से ज्यादा उम्र के पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए स्क्रीनिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्राप्त जानकारी अनुसार 30 मार्च 2023 को 50 साल की उम्र पूरी कर चुके पुलिसकर्मियों के ट्रैक रिकार्ड को देखकर उन्हें अनिवार्य सेवा निवृत्ति दी जाएगी। इसी मूल्यांकन से पता चलेगा कि पुलिसकर्मी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए पात्र हैं या नहीं? एडीजी स्थापना संजय सिंघल ने सभी आईजी रेंज/एडीजी जोन, सातों पुलिस कमिश्नर और पुलिस के सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिया गया है। ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट मुख्यालय भेजेंगे।पीएसी में तैनान ऐसे पुलिसकर्मियों की लिस्ट 20 नवंबर तक भेजने के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि यूपी पुलिस में कार्यशैली को सुधारने के लिए बीते कुछ सालों में सैकड़ों पुलिसकर्मियों को योगी सरकार जबरन रिटायरमेंट दे चुकी है। बीते दिनों सीसीएम योगी ने कहा था कि जिन अफसरों या कर्मचारियों में फैसला लेने की क्षमता नहीं है उन्हें हटाकर तेज-तर्रार और काबिल अफसरों को जिम्मेदारी मिलेगी। कथित तौर पर भ्रष्टाचार और कदाचार वाले उन पुलिस अधिकारियों को भी दंडात्मक कार्रवाई के रूप में अनिवार्य सेवानिवृत्ति का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा सरकार ने उन अधिकारियों और कर्मियों को निष्कासित करने का फैसला किया है जिन्हें पहले पुलिस बल से खारिज कर दिया गया था। [metaslider id=25498]