Skip to content

दो सगे भाइयों ने एक साथ ही दुनिया को कहा अलविदा, ये वजह आई सामने

Two real brothers said goodbye to the world together, this reason came to light
Two real brothers said goodbye to the world together, this reason came to light
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : दुखद खबर है कि तरनतारन में दो सगे भाई एक साथ ही दुनिया को अलविदा कह गए। मिली जानकारी अनुसार रात को सोते वक्त दोनों भाइयों को सांप काट गया। हालांकि परिवार दोनों को अस्पताल भी लेकर गया, लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीँ परिवार और गांव में मातम है। माता- पिता समझ नहीं पा रहे, उनके साथ एक ही रात में क्या हुआ और पूरा परिवार ही उजड़ गया। यह हादसा तरनतारन में ब्यास के साथ लगते गांव मुंडापिंड का बताया जा रहा है। मरने वाले दोनों सगे भाइयों की पहचान गुरदिता सिंह (8) और प्रिंसपाल सिंह (10) के रूप में हुई है। परिवार ने बताया कि रात को दोनों भाई हंसते-खेलते सोए थे। सुबह 5 बजे नींद खुली तो एक भाई ने अपने कान पर दर्द की शिकायत की तो दूसरे ने अपनी कलाई पर। दोनों के कान व कलाई सूज गई थी। यह देख परिवार घबरा गया। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था, तुरंत उन्हें अस्पताल ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि बच्चों को सांप ने काटा है।परिवार ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज भी शुरू कर दिया था, लेकिन देर हो चुकी थी। दोनों भाइयों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।गांव वालों ने सरकार से परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है। [metaslider id=25498]