Skip to content

पंजाब में किसान संगठनों का रेल रोको आंदोलन , ट्रेनों का चक्का जाम होने से करीब 25 ट्रेनें प्रभावित

Rail Roko movement of farmer organizations in Punjab, about 25 trains affected due to jam in trains
Rail Roko movement of farmer organizations in Punjab, about 25 trains affected due to jam in trains
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाब के 19 किसान-मजदूर संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर आज रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार किसान पंजाब भर में रेलवे लाइनों पर बैठ गए । वही रेलवे ट्रैक जाम होने के बाद दिल्ली से अमृतसर, पठानकोट से अमृतसर और पंजाब से चंडीगढ़ के रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का चक्का जाम हो गया है। ट्रेनों का चक्का जाम होने के कारण सैकड़ों यात्री पंजाब के रेलवे स्टेशनों पर फंस गए। इससे करीब 25 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। गुरुवार सुबह ही किसान बड़ी गिनती में रेलवे लाइनों के पास इकट्‌ठा होना शुरू हो गए थे। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बताया कि किसान तीन दिन की पूरी तैयारी के साथ आए हैं। खाने-पीने व बैठने का पूरा इंतजाम हो चुका है और ट्रॉलियों में सोने के लिए गद्दे भी किसान साथ लेकर आए हैं। किसानों का कहना है कि बाढ़ और बरसात से फसलों का भारी नुकसान हुआ है। बहुत सारे किसानों की न तो अभी तक गिरदावरी हुई है और न ही उन्हें मुआवजा मिला है। जिन्हें मिला भी है, वह बहुत कम है। किसान संगठनों का कहना है कि कम से कम प्रति एकड़ 50 हजार रुपए मुआवजा किसानों को दिया जाए।किसानों का कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के लिए पैकेज, एमएसपी की गारंटी कानून, किसान मजदूर ऋण मुक्ति, मनरेगा, नशा और अन्य मुद्दों को लेकर यह आंदोलन होगा।  17 जगहों पर ट्रैक पर बैठे किसान 19 जत्थेबंदियों ने 17 जगहों पर रेलवे ट्रैक जाम कर दिया है। इसमें मोगा रेलवे स्टेशन, अजीतवाल व डगरू, होशियारपुर, गुरदासपुर व डेरा बाबा नानक, जालंधर कैंट, तरनतारन, संगरूर के सुनाम, पटियाला के नाभा, फिरोजपुर के बसती टैंकां वाली व मल्लांवाला, बठिंडा के रामपुरा फूल, अमृतसर के देवीदासपुरा व मजीठा, फाजिल्का, मलेरकोटला के अहमदगढ़ में यह प्रदर्शन अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। [metaslider id=25498]