Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान ने 249 उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए

Punjab CM Bhagwant Mann gave appointment letters to 249 candidates for government jobs.
Punjab CM Bhagwant Mann gave appointment letters to 249 candidates for government jobs.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : पंजाब के CM भगवंत मान ने मंगलवार को 249 उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। यह प्रोग्राम चंडीगढ़ स्थित म्यूनिसिपल भवन में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज स्पेशल दिन है, क्योंकि पंजाब सरकार ने 36 हजार नौकरियां देने का आंकड़ा पार कर लिया है। आज की नियुक्तियों को मिलाकर कुल 36097 नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने एक साल में कई लड़के-लड़कियों को तीन-तीन बार सरकारी नौकरियां देने की बात भी कही। CM ने कहा कि कई उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने पहले क्लर्क की परीक्षा पास की, फिर हेड क्लर्क और अब SDO की परीक्षा पास कर नौकरी हासिल की है। [metaslider id=25498]