Skip to content

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 560 सब-इंस्पेक्टरों को दिए नियुक्ति पत्र

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann gives appointment letters to 560 sub-inspectors
Punjab Chief Minister Bhagwant Mann gives appointment letters to 560 sub-inspectors
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पंजाब के CM भगवंत मान ने शनिवार को जालंधर पीएपी में पुलिस विभाग में सिलेक्ट हुए 560 सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। सीएम भगवंत मान ने मंच से कहा- कल मुझे संदेश आया कि भगवंत मान गद्दारी कर रहा है। हरियाणा वालों को नौकरी दे रहे हैं। आज वाली भर्ती में 95% पंजाब से हैं। 31 हरियाणा और 4 राजस्थान के हैं, लेकिन वे भी पंजाब के हैं और पते हरियाणा के हैं। इन्होंने 10वीं पंजाबी में की है। ये दूसरे राज्यों में रहने वाले पंजाबी परिवार हैं। पंजाब को मैं कितना प्यार करता हूं, पंजाबियत को मैं कितना प्यार करता हूं। मुझे यह दिखाने के लिए NOC नहीं चाहिए। मेरे सपने में भी पंजाब है। सीएम भगवंत मान ने सभी 560 सब-इंस्पेक्टरों व उनके परिवार को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत बड़ा है क्योंकि उन्हें जो यह नौकरी मिली है, वे बिना पैसे व सिफारिश के मिली हैं। लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले सिफारिश व पैसों के दम पर नौकरियां मिलती थी। मेरिट पर आने वालों को भी पता नहीं होता था कि उन्हें नियुक्ति-पत्र मिलेगा या नहीं। लेकिन AAP ने सत्ता में आकर पारदर्शिता से काम किया है। [metaslider id=25498]