G-20 Summit : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी की हुई ख़ास मुलाकात
Latest News Alerts
Choose News Alerts
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 समिट के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम के जरिए भारतीय संस्कृति की झलक पेश की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख बाइडेन मंत्रमुग्ध नजर आए। एयरपोर्ट से वह सीधे प्रधानमंत्री आवास पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। दोनों ने हाथ मिलाए और फिर मीटिंग के लिए अंदर चले गए। पीएमओ ने ट्वीट कर कहा- दोनों की चर्चाओं में कई तरह के मुद्दे शामिल हैं। इससे भारत और अमेरिका के बीच संबंध और गहरे होंगे। बता दें कि जी-20 समिट के लिए एक के बाद एक विदेशी मेहमान दिल्ली पहुंच रहे हैं। बाइडेन से पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक भारत पहुंचे थे। अर्जेंटीना के राष्ट्रपति समेत कई देशों के राष्ट्रप्रमुख दिल्ली पहुंच चुके हैं।
[metaslider id=25498]