Skip to content

सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर युवकों ने गुस्से में थार गाड़ी नहर में गिराई

Angered by not getting justice to Sidhu Moosewala, the youth drove their Thar car into the canal.
Angered by not getting justice to Sidhu Moosewala, the youth drove their Thar car into the canal.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि जालंधर की बस्ती बावा खेल नहर में आज एक थार गाडी गिर गई । मिली जानकारी अनुसार फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला को इंसाफ न मिलने पर गुस्से में थार गाड़ी नहर में फेंकी गई । वहीँ इस घटना के वक्त नहर में नहा रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। बच्चों ने थार गाड़ी को अपनी तरफ आते हुए देख लिया और वह वहां से भाग गए। वहां मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया और वहां पर हंगामा भी हुआ। हादसे के बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात देखने के बाद क्रेन बुलाई। क्रेन की मदद से थार गाड़ी को नहर में से बाहर निकाला गया। सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर रोष के इस तरीके की जांच में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने नहर से थार गाड़ी निकालने के बाद अपने कब्जे में ले ली है। थार गाड़ी को चला रहे युवक और उसमें सवार युवकों को भी पुलिस थाना बावा बस्ती खेल में ले गई है। थार को नहर में गिराए जाने के बाद हुए हंगामे में युवकों ने कहा कि वह मूसेवाला के फैन हैं और मूसेवाला को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। [metaslider id=25498]