Skip to content

जानवरों की तरह चार पैरों पर चलते है इस अनोखे परिवार के लोग , क्या है इनका रहस्य ?

People of this unique family walk on four legs like animals, what is their secret?
People of this unique family walk on four legs like animals, what is their secret?
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
ट्रेंडिंग : दुनिया में कई तरह के परिवार मौजूद हैं. जिनमें कुछ इतने अजीब भी होते हैं जो अपनी हरकतों के कारण खबरों में आ जाते हैं. वहीँ एक ऐसा परिवार चर्चा में में है, जो इंसानों की तरह दो पैरों से नहीं बल्कि जानवरों की तरह चार पैरों पर चलता है. ये अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल पैरों के रूप में करते हैं. प्राप्त जानकारी अनुसार ये परिवार तुर्की के दूरदराज के गांव में रहता है. ये अनोखा परिवार पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. अब वो ऐसा क्यों करते हैं यानी जानवरों की तरह क्यों चलते हैं, ये अब तक एक रहस्य ही बना हुआ है. प्राप्त जानकारी मुताबिक इनके परिवार में कुल पांच सदस्य हैं और पांचों ही जानवरों की तरह चलते हैं. न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ये पांचों भाई-बहन हैं. इस मामले में सबसे हैरानी की बात ये है कि पहले परिवार में कुल 18 सदस्य थे, लेकिन उनमें से 6 ही ऐसे थे, जो जानवरों की तरह चलते थे, जबकि बाकी के सदस्य आम इंसानों की तरह दो पैरों पर चलते थे. इस परिवार के अलावा दुनिया में और कोई भी ऐसा नहीं है, जो इस अजीबोगरीब तरीके से चलता हो. इस परिवार ने वैज्ञानिकों को भी चौंका दिया था और सोचने पर मजबूर कर दिया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखे परिवार पर कई डॉक्यूमेंट्रीज भी बन चुकी हैं और सालों पहले एक साइंटिफिक रिसर्च पेपर भी पब्लिश हुआ था. 60 मिनट्स ऑस्ट्रेलिया ने इस परिवार पर जो डॉक्यूमेंट्री बनाई थी, उसमें मनोविज्ञान के एक प्रोफेसर निकोलस हम्फ्रे ने कहा था कि उन्होंने कभी ये उम्मीद ही नहीं की थी कि आधुनिक इंसान जानवरों वाली अवस्था में भी लौट सकता है. उन्होंने इस परिवार पर काफी गहन अध्ययन किया, लेकिन वो भी ये पता नहीं लगा पाए कि आखिर उनके चलने का स्टाइल ऐसा क्यों है, वो जानवरों की तरह क्यों चलते हैं? रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उन लोगों का एमआरआई स्कैन किया गया तो पता चला कि उनके दिमाग का एक भाग सिकुड़ गया था. हालांकि ये समस्या उनके चार ‘पैरों’ पर चलने से जरा भी लिंक नहीं होती, क्योंकि दुनिया में ऐसे और भी कई लोग हैं, जो दिमाग के सिकुड़न की समस्या से जूझ रहे हैं, पर वो तो दो पैरों पर ही चलते हैं. ऐसे में इस परिवार ने पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों को सालों से उलझन में डाला हुआ है. [metaslider id=25498]