कुत्ता घुमा रहे युवक को सांप ने काटा , ऐसे बची जान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लुधियाना : खबर है कि लुधियाना में एक युवक को सांप ने काट लिया। उसके शोर मचाने पर तुरंत लोगों ने उसे अस्पताल दाखिल करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। मिली जानकारी अनुसार घायल युवक का नाम विजय सिंह है। विजय ने बताया कि देर रात खाना खाने के बाद वह अपने पालतू कुत्ते को गली में घूमा रहा था। अचानक से वह गली में खाली प्लाट में कुत्ता लेकर चक्कर लगाने लगा। एकदम से उसकी लात पर जोरदार डंक लगा। उसने देखा कि एक सांप उसे काट कर झाड़ियों में भाग गया। उसके शोर मचाने पर पड़ोसियों ने उसे प्राथमिक उपचार देते हुए लात पर कपड़ा बांध कर खून के सर्कुलेशन को रोक दिया तांकि जहर शरीर में न फैल सके। लोगों की मदद से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। फिलहाल अभी डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन और डिप लगाई है।
[metaslider id=25498]