Skip to content

मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया' की हुई तीसरी बैठक, नेता बोले- देश-संविधान बचाने हम साथ आए

Third meeting of opposition alliance 'India' held in Mumbai
Third meeting of opposition alliance 'India' held in Mumbai
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : खबर है कि मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में गुरुवार (31 अगस्त) को विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल अलायंस (I.N.D.I.A) की तीसरी बैठक शुरू हुई। इसमें नेताओं ने कहा कि वे देश और संविधान को बचाने साथ आए हैं। भाजपा से निपटने के लिए एक साझा प्रोग्राम तैयार किया जाएगा। दो दिन की बैठक शुक्रवार (1 सितंबर) को भी जारी रहेगी। बैठक में 28 दलों के नेता शामिल हुए। समझा जाता है कि इस बैठक में शुक्रवार को होने वाली औपचारिक बैठक का एजेंडा तय किया गया जिसमें गठबंधन की भविष्य की रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिये जा सकते हैं। बैठक के बाद शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बैठक अच्छी रही। कल आपको विस्तृत जानकारी मिलेगी।' [metaslider id=25498]