नगर निगम की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लाडोवाली रोड पर ऑपरेशन क्लीन चलाया
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : जालंधर नगर निगम के अधिकारियों ने आज ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर शहर के लाडोवाली रोड पर ऑपरेशन क्लीन चलाया। वाहनों को उठाने वाली क्रेनें साथ लेकर निगम और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सड़क पर उतरे। वहीँ अधिकारियों को भी कोई गाड़ी सड़क पर रॉन्ग पार्क दिखी उसे वह उठा कर ले गए। इसी तरह से डीसी दफ्तर के पीछे सड़क पर रखा वाहनों का कबाड़ भी निगम वाले उठा ले गए।
हालांकि जब वाहनों का कवाड़ निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उठवा रहे थे तो वहां पर कुछ दुकानदारों को उनके साथ बहस करते हुए भी देखा गया। निगम के अधिकारियों ने कहा कि दुकानदारों को कई बार सड़क किनारे से कबाड़ उठाने के लिए बोल चके हैं लेकिन मानते नहीं।निगम के अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।
[metaslider id=25498]