ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 August 2023

नगर निगम की टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर लाडोवाली रोड पर ऑपरेशन क्लीन चलाया

The Municipal Corporation team along with the traffic police conducted Operation Clean on Ladowali Road.
The Municipal Corporation team along with the traffic police conducted Operation Clean on Ladowali Road.
जालंधर : जालंधर नगर निगम के अधिकारियों ने आज ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर शहर के लाडोवाली रोड पर ऑपरेशन क्लीन चलाया। वाहनों को उठाने वाली क्रेनें साथ लेकर निगम और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी सड़क पर उतरे। वहीँ अधिकारियों को भी कोई गाड़ी सड़क पर रॉन्ग पार्क दिखी उसे वह उठा कर ले गए। इसी तरह से डीसी दफ्तर के पीछे सड़क पर रखा वाहनों का कबाड़ भी निगम वाले उठा ले गए। हालांकि जब वाहनों का कवाड़ निगम और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी उठवा रहे थे तो वहां पर कुछ दुकानदारों को उनके साथ बहस करते हुए भी देखा गया। निगम के अधिकारियों ने कहा कि दुकानदारों को कई बार सड़क किनारे से कबाड़ उठाने के लिए बोल चके हैं लेकिन मानते नहीं।निगम के अधिकारियों ने कहा कि सड़कों पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। [metaslider id=25498]