Skip to content

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सांप ने डंसा

Snake bites Punjab Education Minister Harjot Singh Bains
Snake bites Punjab Education Minister Harjot Singh Bains
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों में जुटे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस को सांप ने काट लिया। इसकी जानकारी खुद मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 15 अगस्त को जब मुझे हलके के गांवों में जलभराव की जानकारी मिली तो मैंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और दिन-रात लोगों की सेवा में जुट गया।" उन्होंने कहा कि, "गुरु साहिब जी द्वारा बख्शी सेवा के दौरान तीन दिन पहले राहत कार्य के दौरान मेरे पैर में एक जहरीले सांप ने काट लिया था। ईश्वर की कृपा, आशीर्वाद, प्रार्थना और आप सभी की दुआओं की बदौलत अब मैं पूरी तरह ठीक हूं। जहर से होने वाली सूजन कम हो रही है। सभी मेडिकल टैस्ट भी अब सामान्य आए हैं। [metaslider id=25498]