Skip to content

जालंधर में रामामंडी फ्लाईओवर के पास रोडवेज की वॉल्वो बस पलटी

roadways volvo bus overturned near ramamandi flyover in jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : खबर है कि पंजाब रोडवेज की वॉल्वो बस जालंधर में रामामंडी फ्लाईओवर के पास बेकाबू होकर पलट गई है। बताया जा रहा है बस ने पहले आगे चल रही कार को टक्कर मारी उसके बाद रेलिंग से जा टकराई। हादसे में सवारियों को चोटें भी लगी हैं। वहीँ घायल सवारियों को अस्पताल भेजा गया। बस के कंडक्टर ने कहा कि वह दिल्ली एयरपोर्ट से सवारियां लेकर आ रहे थे। दिल्ली से बस में 20 से 22 सवारियां थीं, लेकिन कुछ सवारियां फगवाड़ा में उतर गईं। शेष 12 सवारियां बस में थी। बस जैसे ही रामामंडी फ्लाईओवर के पास पहुंची तो आगे चल रहे गाड़ी चालक ने अचानक कार नीचे की तरफ मोड़ दी और ब्रेक लगा दी। कार को बचाते हुए बस कार से टकराते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर पलट गई। उन्होंने कहा कि सवारियों को मामली खरोंच आई है और बस का खासा नुकसान हो गया है। [metaslider id=25498]