Skip to content

दुनिया के इस देश में पेट्रोल दो रुपये प्रति लीटर की कीमत पर मिलता है

In this country of the world, petrol is available at the cost of two rupees per liter
In this country of the world, petrol is available at the cost of two rupees per liter
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
वर्ल्ड न्यूज़ : आज हम पेट्रोल की कीमत बात करने जा रहे है। आपको बता दे भारत में जहां पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के पार है वहीं दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल काफी सस्ता मिलता है। बताया जाता है कि वेनेजुएला समेत कई ऐसे देश हैं जहां पेट्रोल के दाम काफी कम हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक दक्षिणी अमेरीका महाद्वीप में स्थित वेनेजुएला में दुनिया का सबसे सस्ता पेट्रोल मिलता है। वेनेजुएला में दो रुपये प्रति लीटर से भी कम में पेट्रोल मिलता है। यहां पर एक लीटर पेट्रोल कीमत मात्र 1.50 रुपये है। वहीं ईरान कच्चे तेल उत्पादक देशों में प्रमुख है। यहां पेट्रोल की कीमत 4.50 रुपये प्रति लीटर है। ईरान भारत समेत दुनिया के कई देशों कच्चा तेल का निर्यात करता है। इसके अलावा दक्षिणी-पश्चिमी अफ्रीका देश अंगोला तेल और सोने की खान के लिए दुनिया भर में मशहूर है। अंगोला में 17.82 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल है। वहीँ अल्जीरिया में लोगों को एक पेट्रोल के लिए महज 25.15 रुपये चुकाने होते हैं। इसके अलावा कुवैत में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों को महज 25.25 रुपये देने पड़ते हैं। आपको बता दें कि ईरान की तरह कुवैत भी कच्चे तेल के प्रमुख उत्पादक देशों में से एक है और भारत समेत दुनियाभर के कई देशों को कच्चे तेल का निर्यात करता है। आपको बता दे पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हाहाकार मचा है। पाकिस्तान में एक लीटर पेट्रोल के लिए लोगों के 272.95 रुपये जबकि एक लीटर डीजल के के लिए लोगों को 273.40 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। [metaslider id=25498]