Skip to content

हिमाचल में 2 दिन से बारिश जारी, शिमला में लैंडस्लाइड से मंदिर ढहा, सोलन में बादल फटा , 41 लोगों की मौत

Rain continues in Himachal for 2 days, temple collapses due to landslide in Shimla, cloudburst in Solan
Rain continues in Himachal for 2 days, temple collapses due to landslide in Shimla, cloudburst in Solan
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
हिमाचल : हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर 2 दिन से जारी है। मिली जानकारी अनुसार अब तक करीब 41 लोगों की मौत हो चुकी है। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमे से नौ लोगों की मौत शिमला में भूस्खलन के बाद मलबे में दबने से हुई है। शिमला के समर हिल इलाके में शिव मंदिर के मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। बताया जा रहा है सावन का महीना होने के कारण हादसे के वक्त मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि समर हिल इलाके में एक शिव मंदिर और फागली इलाके में एक अन्य स्थान पर भूस्खलन हुआ और मलबे से नौ शवों को बाहर निकाला गया है। भारी बारिश के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज को सोमवार को बंद रखने का आदेश दिया गया। मिली जानकारी अनुसार सोलन जिले के जादोन गांव में बादल फटने से रविवार रात को एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में बादल फटने के बाद दो मकान बह गए। हादसे में छह लोगों को बचा लिया गया जबकि सात अन्य की मौत हो गयी। मुख्यमंत्री ने शिमला के समर हिल इलाके में घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मिली जानकारी अनुसार मंडी में जिले की सेघली पंचायत में रविवार देर रात को भूस्खलन में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी। [metaslider id=25498]