Skip to content

देर रात जालंधर में लम्मा पिंड रोड पर फायरिंग, महिला ने BMS फैशन के मालिक पर गोलियां चलाने का आरोप लगाया

Late night firing on Lamma Pind Road in Jalandhar, woman accuses owner of BMS Fashion of opening fire
Late night firing on Lamma Pind Road in Jalandhar, woman accuses owner of BMS Fashion of opening fire
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : महानगर जालंधर में देर रात गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर गोलीबारी हुई । यहां गोलियां प्रॉपर्टी के विवाद में चली हैं। आरोप है कि लम्मा पिंड रोड पर BMS फैशन के मालिक ने फायरिंग अपने भाई और दोस्तों के साथ मिलकर की है। प्राप्त जानकारी अनुसार रजनी नामक महिला ने आरोप लगाया कि BMS फैशन के मालिक लक्ष्य वर्मा ने उनकी दुकानों पर कब्जा कर रखा है। वह उनसे जिस जमीन पर दुकानें हैं, उसके कागजात मांगता है। इसे लेकर अक्सर झगड़े करता रहता है। देर रात साढ़े 12 बजे लक्ष्य अपने दोस्तों और भाई के साथ खड़े थे। उन्होंने पहले गालियां निकालीं और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। महिला के बेटे ने आरोप लगाया कि उन्होंने पुलिस थाना डिवीजन नंबर-8 में फोन भी किया, लेकिन थाना प्रभारी ने कहा कि वह सुबह आएंगे। परिवार के लोगों ने कहा कि बाद में वह आए भी, लेकिन कोई कार्रवाई किए बिना मौके से लौट गए। पुलिस ने गोलियों के खोल भी शायद बरामद कर लिए हैं। [metaslider id=25498]