Skip to content

BIG NEWS : जालंधर के मॉडल टाउन में दिनदहाड़े लुटेरे कार लूटकर फरार

BIG NEWS : Robbers absconded after robbing a car in broad daylight in Model Town, Jalandhar.
BIG NEWS : Robbers absconded after robbing a car in broad daylight in Model Town, Jalandhar.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
जालंधर : पंजाब के जालंधर में कार लूटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार मॉडल टाउन स्थित गुरु अमरदास स्कूल के बाहर लुटेरे कार लूटकर फरार हो गए। वहीँ लक्ष्य ने बताया कि वह सब्जी लेने और प्रिंट निकलवाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह गुरुद्वारे के साथ लगती गली में सब्जी खरीद कर और प्रिंट निकलवा कर कार में बैठने लगा तो 3 लुटेरे उसकी गाड़ी के आगे आ गए और उसे गाड़ी में बैठने से रोक दिया। लुटेरों ने लक्ष्य को खिड़की से बाहर आने के लिए कहा। जब उसने मना कर दिया तो उन्होंने पिस्तौल निकालकर कहा कि चुपचाप बाहर आ जा नहीं तो गोली मार देंगे । इस दौरान लक्ष्य की उनके साथ हाथापाई भी हुई। इसके बाद लुटेरे कार लेकर फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। [metaslider id=25498]