Skip to content

आयुष्मान कार्ड पर फ्री में नहीं मिल रहा इलाज तो इन टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत

If you are not getting free treatment on Ayushman card then complain on these toll free numbers
If you are not getting free treatment on Ayushman card then complain on these toll free numbers
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नेशनल न्यूज़ : आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में से एक ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।’ ये केंद्र सरकार की ओर से जारी स्वास्थ्य योजना है। इसके तहत जरूरतमंद और गरीब वर्गो का फ्री में इलाज किया जाता है। इस योजना के तहत पात्र लोगों का सबसे पहले आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है फिर ये लोग सूचीबद्ध अस्पतालों में जाकर पांच लाख रुपये तक का इलाज फ्री में करवा सकता है। बता दे अगर आयुष्‍मान कार्ड पैनल में शामिल हॉस्पिटल अपने यहां बीमारियों का इलाज करने से मना करता है तो आप टोल फ्री नंबर और आधिकारिक पोर्टल इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र के साथ-साथ राज्‍य सरकारों ने भी अलग-अलग टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं। आयुष्‍मान भारत योजना का राष्‍ट्रीय स्‍तर का टोल फ्री नंबर 14555 है। इस पर देश के किसी भी इलाके से कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही यूपी में रहने वाले 180018004444 पर, मध्‍य प्रदेश के लोग 18002332085, बिहार में 104, उत्‍तराखंड में लोग 155368 और 18001805368 टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। [metaslider id=25498]