बाढ़ की मार झेल रहे सरकारी स्कूलों को पंजाब सरकार ने इतने करोड़ की ग्रांट जारी की , मुरम्मत, साफ-सफाई, रंग-रोगन पर की जाएगी खर्च
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : खबर है कि पंजाब सरकार ने बाढ़ की मार झेल रहे सरकारी स्कूलों के लिए करोड़ों की ग्रांट जारी की है। जिसकी जानकारी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सांझी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान जी के निर्देशों अनुसार बारिश और बाढ़ के पानी की मार झेल रहे पंजाब के सरकारी स्कूलों को 27.77 करोड़ रुपए की ग्रांट जारी की गई है जिसे तुरंत प्रभाव से 5 हजार रुपए से लेकर 30 हजार रुपए तक प्रति स्कूल जारी की जा रही है। सरकार की ओर से जो ग्रांट दी गई है उस राशि से स्कूल प्रमुख व प्रबंधक कमेटियां स्कूल की मुरम्मत, साफ-सफाई, रंग-रोगन व अन्य फुटकल कामों को करवाएंगी।
[metaslider id=25498]