Skip to content

दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराया , यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा

Once again flood threat looms large in Delhi, Yamuna river water level rises
Once again flood threat looms large in Delhi, Yamuna river water level rises
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि दिल्ली में रविवार को गरज के साथ बारिश हुई। वहीँ दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। निचली इलाकों में लोगों को चेतावनी जारी की जा रही है। बाढ़ग्रस्त इलाकों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश जारी किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रविवार को एक बार फिर खतरे के निशान के पार चला गया। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। वहीँ राजस्व मंत्री आतिशी ने शनिवार को कहा था कि हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने के कारण बाढ़ के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है। उन्होंने आशंका जताई थी कि अगर जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंचता है, तो यमुना खादर के कुछ हिस्से जलमग्न हो सकते हैं। [metaslider id=25498]