Skip to content

पंजाब सरकार के आश्वासन के बाद तहसीलों में लौटे अधिकारी, रजिस्ट्रियों का काम शुरू

Officers returned to tehsils after the assurance of the Punjab government, the work of registries started
Officers returned to tehsils after the assurance of the Punjab government, the work of registries started
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
पंजाब : खबर है कि पंजाब में कर्मचारियों के बाद अब रेवेन्यू आफिसर एसोसिएशन ने भी अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सभी तहसीलों और सब-तहसीलों में तहसीलदार और नायब तहसीलदार काम पर लौट आए हैं और रजिस्ट्रियों का काम शुरू हो गया है। रेवेन्यू आफिसर एसोसिएशन के प्रधान गुरदेव सिंह धाम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें मांगे मानने का आश्वासन दिया है। इसके बाद आज रेवेन्यू आफिसर एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस लेने का फैसला लिया है। बता दें कि रेवेन्यू अफसरों का कहना है कि सरकार उनकी मांगें नहीं मानती और विधायक-नेता उन्हें अनावश्यक परेशान करते हैं। पंजाब रेवेन्यू ऑफिसर्स एसोसिएशन का कहना है कि उनके कई मुद्दे सरकार के पास पेंडिग पड़े हैं। उन्हें जानबूझ कर लटकाया जा रहा है। मुख्यमंत्री से 2 बार बैठक भी चुकी है, लेकिन फिर भी उनकी समस्याओं का कोई हल नहीं निकला है। [metaslider id=25498]