बाढ़ प्रभावित इलाकों में MP सुशील रिंकू ने नाव के जरिये खाद्य सामग्री लोगों तक पहुंचाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
जालंधर : आपको बता दे बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए पिछले कई दिनों से जुटे लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू आज लोहियां ब्लॉक के प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों के लिए नाव में खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे। सांसद ने प्रभावित लोगों को खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस संकट के समय में उनके साथ खड़ी है।
उन्होंने बताया कि आज धक्का बस्ती, मंडाला छन्ना, मुंडी चोलीय़ां, चक मंडाला, गट्टी पिंड, नसीरपुर आदि स्थानों पर प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई है। प्रशासन की मदद से मुंडी चोलीय़ां में फंसे प्रभावित लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सांसद ने कहा कि प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संस्थाएं भी राहत कार्य में बड़ा योगदान दे रही हैं।
[metaslider id=25498]