लापता हुई चंडीगढ़ से मनाली गई PRTC की बस ब्यास नदी में मिली , ड्राइवर का शव भी बरामद
Latest News Alerts
Choose News Alerts
पंजाब : चंडीगढ़ से मनाली के लिए रवाना हुई PRTC की बस ब्यास नदी में मिली है। जिसमें ड्राइवर का शव भी मिला है, जबकि कंडक्टर अभी भी लापता है। पंजाब सरकार ने बस की सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (PRTC) की बस PB65 BB 4893 रविवार को चंडीगढ़ के 43 सेक्टर से मनाली के लिए दोपहर 2.30 बजे रवाना हुई थी। इस बस को रात 3 बजे तक मनाली पहुंचना था, लेकिन भारी बारिश के कारण यह मनाली पहुंच ही नहीं सकी। इसके बाद बस के कंडक्टर व ड्राइवर से संपर्क साधने का प्रयास किया गया, लेकिन विफलता मिली।
हिमाचल में तबाही की सूचना मिलने के बाद बस कंडक्टर व ड्राइवर के फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन वे भी बंद था। बस में कितनी सवारियां मौजूद थी, अभी इसका सही अनुमान नहीं लगाया जा सकता।
[metaslider id=25498]